विजय कश्यप के निधन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने व्यक्त किया गहरा शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण, राज्य मंत्री, विजय कुमार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मौर्य ने कहा कि विजय कुमार कश्यप एक सच्चे समाजसेवी थे, उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किए। राज्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ काम किया। केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा