उप्र : बरेली में मरीज से बलात्‍कार के दोषी चिकित्सक को 10 साल कठोर कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक अदालत ने उपचार कराने आयी महिला के साथ बलात्‍कार करने के मामले में एक चिकित्सक को शनिवार को दोषी करार देते हुए उसे 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनायी और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक सरकारी अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

जुर्माना अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2021 में दांत का इलाज कराने आयी विवाहिता के इलाज के दौरान चिकित्सक ने नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला के पति ने चिकित्सक की हरकत से तंग आ करथाना इज्जत नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक