By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी की वजह से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य सभी संबद्ध बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।