उप्र: नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में बुजुर्ग व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि सादाबाद थाना क्षेत्र के एक कस्बे में करीब 60 साल के सत्तार पर 15 वर्ष की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Egypt Parliament के फैसले पर भड़का Houthi गुट, कहा- Saudi Arabia की मदद जंग का ऐलान

अंकिता भंडारी केस में CBI का एक्शन, पत्रकार Ashutosh Negi को पूछताछ के लिए किया तलब

Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 10000 से अधिक पुष्ट मामलों में से करीब आधों की मौत

Bigg Boss 20: Love Gill का फूटा गुस्सा और छलके आंसू, मेडिकल रूम तक पहुंची बात, ScoutOP ने बनाई दूरी, तो मच गया घमासान