UP: शाहजहांपुर में झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांट थानाक्षेत्र के अलियापुर गांव में रहने वाले रामपाल श्रीवास्तव (60) शुक्रवार रात में खाना खाकर घर के बाहर बनी अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई।

अधिकारी ने परिजनों के हवाले से बताया कि इसके बाद शोर गुल सुनकर सामने मकान में रह रहे उनके परिवार के लोग बाहर निकले लेकिन आग काफी तेज थी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के सभी प्रयास निष्फल हो गए और रामपाल की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के झुलसे हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। द्विवेदी ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ

CM पद पर बात नहीं तो Delhi क्यों गए? DK Shivakumar की High Command से Meeting ने बढ़ाया सस्पेंस

Supreme Court की RERA को कड़ी फटकार, कहा- ये अथॉरिटी सिर्फ Builders को फायदा पहुंचा रही है

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ... Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप