यूपी चुनाव: दो चरणों के मतदान के बाद अमित शाह और अखिलेश यादव ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा, जानिए तीसरे चरण की 59 सीटों का गणित

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 16, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 2 चरण पूरे हो चुके हैं। इन दो चरणों में उत्तर प्रदेश में 113 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसके बाद मंगलवार यानी बीते कल गृह मंत्री अमित शाह ने पहले दो चरणों में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने का दावा किया। उन्होंने मैनपुरी की जनसभा में कहा कि 300 से अधिक सीटों की भाजपा सरकार की नींव डालने का काम पश्चिमी यूपी ने किया है। उन्होंने कहा तीसरे चरण में इस बहुमत को और भव्य बनाना है। वह बोले भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

क्या कहता है तीसरे चरण का गणित

तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए सीएम योगी से लेकर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी से लेकर मायावती तक ने जोर लगाया हुआ है। लेकिन हर पार्टी का फोकस जाति और समीकरणों के हिसाब से उन सीटों को साधने पर है जो रणनीति के हिसाब से फिट बैठती हैं। आपको बता दें तीसरे चरण में यादव बहुल सीटों पर मतदान होगा।

16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 59 में से 30 सीटें ऐसी है जो यादव बहुल आबादी वाली हैं। बीजेपी का ध्यान इस बात पर होगा कि कैसे यादव बहुल आबादी वाली सीटों को अपने पाले में किया जाए। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी समाजवादी पार्टी के गढ़ में कमल खिलाने में कामयाब रही थी।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 59 में से 40 सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि समाजवादी पार्टी के हिस्से में बस 8 सीटें आई थीं। कांग्रेस और बीएसपी को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था। बीजेपी चाहेगी कि वह पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहरा सके। तीसरे चरण में ही करहल सीट पर भी मतदान होगा। इस सीट पर समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव का मुकाबला भाजपा के एसपी सिंह बघेल से है जो केंद्र में मंत्री रहते हुए इस सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nuh में जिंदा दफन सर्कस कलाकार Deepak की मौत, उस्ताद पर लगा लालच का आरोप

Odisha CM Mohan Majhi ने Amit Shah और Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, मांगा सहयोग

PM Modi ने PM-Kisan और खेलो इंडिया योजना के विस्तार के फैसले का स्वागत किया

Bhilwara के Mahatma Gandhi Hospital में दो और प्रसूताओं की मौत, जांच के आदेश जारी