यूपी चुनाव: कहीं मायावती को भाजपा ने जांच एजेंसियों का डर तो नहीं दिखाया? जानिए यूपी के डिप्टी सीएम ने दिया क्या जवाब

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 09, 2022

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी चुनावी बिगुल बज चुका है। जहां 10 फरवरी को पहले चरण की मतगणना होगी। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। चुनावी तारीख आते ही प्रदेश का सियासी पारा और चढ गया है। चुनावी मैदान में बीजेपी को टक्कर देती हुई सपा और कांग्रेस तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन इन चुनावों में बीएसपी की सक्रियता को लेकर सवाल सियासी गलियारों में लगातार उठ रहे हैं।

 बीएसपी सुप्रीमो को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य बोले यह काम कांग्रेस, सपा और बसपा करती थी। ये कार्य उनका था। हम किसी को एजेंसी का डर नहीं दिखाते यह काम हमारा नहीं है। हमारा काम तो जनता की सेवा करना है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है उसी को लेकर हम काम करते हैं

 केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा इस संक्रमण काल में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक महामंत्र दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारा काम केवल चुनाव लड़कर सत्ता मिलने पर सुख भोगना और सत्ता का दुरुपयोग करना नहीं है। बल्कि सियासत को माध्यम बनाकर जनता की सेवा करना है। इसीलिए हम जनता के बीच रहे उनके सुख दुख में रहे। हम जनता से कभी दूर नहीं रहे। उन्होंने कहा जो जनता से दूर रहे उन्हें जनता ने दूर कर दिया है।

 आपको बता दें कि, 30 दिसंबर को उन्नाव, मुरादाबाद और अलीगढ़ में चुनावी रैली को अमित शाह ने संबोधित किया था। रैली में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था विकास तो बबुआ के बस की बात नहीं है। इसी रैली में मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था बुआ जी तो ठंड के कारण बाहर नहीं निकल पाई हैं। अरे बहन जी चुनाव के मैदान में आ जाइए बाद में मत कहिएगा की चुनाव प्रचार नहीं करने दिया। गृह मंत्री ने कहा था यह बुआ बबुआ और बहन एक साथ ही मिलकर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से जीत नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान