By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025
जौनपुर जिले में रविवार को दोपहर बाद खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चंद्र ने कहा कि चंदवक थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव निवासी महेंद्र राजभर का 25 वर्षीय पुत्र बृजेश आंधी-पानी के दौरान गाय को बांधने जा रहा था। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।
अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में बाग में आम बीन रही अनामिका (14) नामक किशोरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गयी। उसके साथ मौजूद अंकिता नामक किशोरी को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में तेज आंधी आने से बिजली के कई खंभे उखड़ गए। इससे विद्युत व्यवस्था व्यापक रूप से प्रभावित हुई।