UP के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे Amit Shah, कहा- PM Modi उनके काम को आगे बढ़ा रहे

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 21, 2023

अलीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह (बाबू जी) पिछड़ों और गरीबों की असीम संवेदना के प्रतीक थे। बाबू जी ने कभी जातिवाद की बात नहीं की बल्कि पिछड़ी जातियों को संबल प्रदान करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय पिछड़ा जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जातियों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वो वक्त था, जब राम भक्तों का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा। लोगों ने दबाव बनाया कि गोलियां चलाकर कार सेवकों को रोका जाना चाहिए। बाबूजी ने बड़ा निर्णय लिया कि मैं गोली नहीं चलाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री पद त्याग दूंगा। ये बड़ा बलिदान था।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबू जी' ने तीन लक्ष्यों पर जोर दिया था। पहला था श्री राम जन्म भूमि आंदोलन को गति देना, दूसरा था गरीब कल्याण व तीसरा था सामाजिक सद्भाव बिगाड़े बगैर पिछड़े समाज का कल्याण हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबू जी के काम को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। करोड़ों गरीबों के घर पानी, बिजली की सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब प्रभारी बनकर आया था तो मुझे उत्तर प्रदेश का एकदम ज्ञान नहीं था। बाबू जी ने 11 घंटे बैठाकर उत्तर प्रदेश की हर जनपद की बारीकियों से अवगत कराया। हर रोज दो बार वे फोन पर मार्गदर्शन करते थे। इसके नतीजे ये आए, कि उत्तर प्रदेश में हर रिकॉर्ड टूट गए। अमित शाह ने कहा, देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से बाबू जी को श्रद्धांजलि देता हूं।

प्रमुख खबरें

FIFA Crisis: इंफैन्टिनो की माफी के बाद भी UEFA की World Cup Boycott की धमकी बरकरार

अजित आगरकर के कार्यकाल पर बोले Wasim Jaffer, नतीजों के दम पर Chief Selector को बताया पूरी तरह सफल

भारत के LPG आयात में बड़ा बदलाव: अब 67% सप्लाई USA से, Puri ने बताया गेमचेंजर प्लान

India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी