उप्र : सीतापुर में शारदा नदी में लखीमपुर के चार किशोर डूबे, दो के शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव के रहने वाले चार किशोर शुक्रवार को पड़ोसी सीतापुर जिले में निर्माणाधीन देबर घाट पुल के पास नहाते समय शारदा नदी में डूब गए। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खीरी जिले के धौरहरा तहसील के उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। एसडीएम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अविनाश और उत्कर्ष के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राहुल और देवांश की तलाश की जा रही है।

एसडीएम ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की बाढ़ इकाई के कर्मियों को तैनात किया गया है। चारों किशोर पहले निर्माणाधीन पुल को देखने गए थे और बाद में उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार

वेनेज़ुएला में भूकंप से कम से कम 164 लोगों की मौत, 971 घायल

Hormuz में No Toll का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

England के खिलाफ Decider Test से पहले New Zealand को तगड़ा झटका, दो मैच विनर बाहर