यूपी सरकार के मंत्री ने कहा- अगर बीजेपी फिर सत्ता में लौटी तो जनेउ पहनेंगे ओवैसी

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 27, 2021

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सियासी बयानों का पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव का समय पास आ रहा है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चालू है। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी को लेकर योगी सरकार के एक मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा अगर योगी आदित्यनाथ सरकार दुबारा सत्ता में लौटती है तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेउ को कंधे पर पहनकर भगवान राम का नाम जपना शुरू कर देंगे। आपको बता दें भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद के रहने वाले हैं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने यह बयान रविवार को शामली में आयोजित एक सभा में दिया।

 उत्तर प्रदेश के मंत्री के बयान पर ओवैसी ने कहा, आप लोगों को क्या हुआ है? अगर कोई आपत्तिजनक बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? आप मुझसे किस तरह की प्रतिक्रिया चाहते हैं? इस तरह के पागलपन भरे बयानों पर मैं टिप्पणी करना नहीं चाहता।

आपको बता दें कि, इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी का भी एक विवादित बयान सामने आया था। जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को चेतावनी भरे लहजे में कह रहे थे। ओवैसी ने वीडियो में कहा था हालात बदलेंगे तब कौन बचाने आएगा तुमको, जब योगी अपने मठ में चले जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे, जब कौन आएगा? इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने ओवैसी को निशाने पर लिया था।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ओवैसी ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एआईएमआईएम नेता अपनी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ओवैसी सूबे के मुस्लिम बहुल इलाकों में घूम कर लोगों को अपने विकास के लिए खुद का एक नेतृत्व विकसित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools