प्रदेश सरकार देगी स्कूल ड्रेस के 1100 रुपये, मुख्यमंत्री योगी करेंगे योजना की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अहम फैसला लिया है और ये फैसला आज से राज्य के सरकारी स्कूलों पर लागू हो जाएगा। राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद  के स्कूलों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी  के माध्यम से 1100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस पैसे से अभिवभावक बच्चों के लिए स्कूल ड्रैस, स्वेटर, जूते, मोजे और बैग खरीद सकेंगे।आज मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे । हालांकि अभी तक टेंडर के द्वारा बच्चों के लिए ड्रेस खरीदी जाती थी और उसे स्कूलों में वितरित किया जाता था।

इसे भी पढ़ें: सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने वाले बयान पर सीएम योगी ने कहीं ये बड़ी बात

शासन ने शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

शासन ने राज्य के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बच्चों के लिए बताए गए सामान के लिए पैसा अभिभावकों के खाते में भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं अभिभावकों को राशि मिलने के एक सप्ताह के भीतर वर्दी, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग खरीदना अनिवार्य होगा। आज राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ शाम कुछ माता-पिता के खातों में राशि ट्रांसफर कर इस योजना की शुरुआत करेंगे।बताया गया है कि शनिवार को शाम को मुख्यमंत्री डीबीटी के लिए बटन दबाएंगे और पैसा अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। 

ड्रेस में नही किया गया है कोई बदलाव

फिलहाल राज्य सरकार ने बच्चों की स्कूली ड्रैस और डिजाइन को लेकर किसी भी तरह का बदालव नहीं किया गया है। स्कूल बैग, स्वेटर, वर्दी और जूता-मोजा का रंग और डिजाइन पिछले साल की तरह ही रहेगा। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ये कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदनाथ 6 नवंबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका