उप्र: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की बाराबंकी में ‘खुशहाल वन महाअभियान’ की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास सेना परिसर में पौधारोपण कर ‘खुशहाल वन महाअभियान 2025’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राज्यपाल को पौधारोपण स्थल पर तैयारियों और निगरानी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा और विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए इस अभियान में भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और नारे लगाए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेता, सैन्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय स्कूलों के छात्र शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार