उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: UP सरकार किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए कर रही है चहुंमुखी विकास

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 18, 2021

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के अभिनव प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित में है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 193 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 09 हो गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में कोई कोविड एक्टिव केस नहीं है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट कराकर संक्रमण होने पर लगभग 16 लाख से अधिक निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश ने साढ़े 4 साल में 'संस्कृत' के प्रचार-प्रसार में गढ़े कीर्तिमान 

17 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज के फाफामऊ-विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में रु020 करोड़ 71 लाख की लागत की 17 परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होने कहा कि इन परियोजनाओं से यहां के आम जनमानस को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सड़क और पुलों के निर्माण से कृषि विपणन सेवाओं में गति आएगी। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सड़कें विकास का आधार होती हैं, इनसे ग्रामीणों के जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। पुलों और सड़कों के माध्यम से किसान अपने उत्पाद को आसानी से अच्छे बाजारों में ले जा सकेंगे और उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिलेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा हैऔर विकास कार्य स्पष्ट रूप से धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले साढे 4 साल में जहां प्रदेश में बहुमुखी, चहुंमुखी, ग्रामोन्मुखी व संतुलित विकास के नए मापदंड स्थापित किए गए हैं, वहीं पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। सोशल सेक्टर की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें और सहयोग प्रदान करें। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त है। किसान सम्मान निधि के रूप में लगभग डेढ़ लाख करोड़ लोगों के खातों में सीधे धनराशि भेजी गई है। किसान भाइयों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनको खुशहाली व तरक्की के रास्ते पर लाया जा रहा है। प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में अश्विनी द्विवेदी, सांसद केशरी देवी पटेल एवं विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियो के अलावा भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे। अवैध शराब के निर्माण पर रखी जा रही निगरानी संजय आर भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव, आबकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार दबिश की कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा माह सितम्बर में अब तक प्रदेश में 3298 मुकदमे पकड़े़ गये, जिसमें 71,668 ली. अवैध शराब बरामद की गयी तथा शराब बनाने हेतु तैयार किये गये 3,30,598 कि.ग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 1,274 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 25 वाहन जब्त किये गये। संजय आर भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव, आबकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दैनिक प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बीते दिन प्रदेश में 179 मुकदमे दर्ज किये गये, जिसमें 3,588 ली. अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा लगभग 10,780 कि.ग्रा. लहन एवं कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। शराब के कारोबार में संलिप्त 62 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी । सेंथिल पांडियन सी., आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि प्रदेश में अवैध शराब पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा किये जा रहे लगातार प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बीते दिन में जनपद गौतमबुद्धनगर में 46 शीशी मिस इंडिया ब्रांड की देशी शराब बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया। जनपद हरदोई में 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 330 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए 03 अभियोग पंजीकृत किये गये। कन्नौज में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 01 अभियोग दर्ज किया गया1 जनपद बस्ती में दबिश कार्यवाही करते हुए 15 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 100 किलोग्राम लहन को मौक पर नष्ट किया गया। जनपद खीरी में संदिग्ध अड्डों पर दबिश देकर 190 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 1700 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 05 अभियोग दर्ज किये गये। जनपद हापुड़ में एक घर में दबिश देकर 22 पौव्वा अवैध मदिरा बरामद करते हुए 01 अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। जनपद कौशाम्बी में छापेमारी के दौरान 18 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 60 किलोग्राम लहन को नष्ट करते हुए 02 मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार जनपद सिद्धार्थनगर में 18 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 300 किलोग्राम लहन तथा 02 भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान जनपद महोबा में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में संदिग्ध ग्राम में दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। जनपद आजमगढ़ में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 45 लीटर, मऊ में 16 लीटर, सम्भल में 15 लीटर तथा गाजीपुर में 18 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 04 अभियोग पंजीकृत किये गये। कुशीनगर में 20 लीटर कच्ची श्राब बरामद कर 400 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट करते हुए एक अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद मथुरा में एक व्यक्ति के कब्जे से 93 पौव्वे अवैध देशी शराब बरामद किया गया तथा अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया। जनपद सीतापुर में अवैध शराब के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए 40 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 60 किलोग्राम लहन तथा 04 भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही के दौरान कुल 05 अभियोग दर्ज किये गये। इसी प्रकार जनपद सुल्तानपुर में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 100 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। जनपद हापुड़ में एक स्कूटी से 25 पौव्वा अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जनपद उन्नाव में 55 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 90 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने किया कानपुर और आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का अनावरण 

आबकारी आयुक्त द्वारा बताया गया कि दैनिक प्रवर्तन कार्यवाही में प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के अड्डों के साथ-साथ संदिग्ध ढ़ाबों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त लाइसेंसी दुकानों की भी नियमित रूप से चेकिंग भी कराई जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने दिये निर्देश अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, संजय आर. भूसरेड्डी की अध्यक्षता में उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहॉपुर की समीक्षा बैठक गन्ना आयुक्त कार्यालय, लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुयी। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव द्वारा उ.प्र. गन्ना शोध परिषद स्तर पर प्रचलित अनुषासनिक कार्यवाहियों, लम्बित वादों, सेवानिवृत्त कार्मिकों की देयताओं, जैव उत्पादों के उत्पादन एवं अभिजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम आदि की प्रगति से सम्बन्धित बिन्दुओं पर गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव द्वारा गन्ना शोध परिषद के निदेशक, एवं वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा हेतु उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहॉपुर की तर्ज पर गन्ना शोध परिषद, सेवरही एवं गन्ना शोध परिषद, मुजफ्फरनगर केन्द्र पर भी जैव उत्पाद, ट्राइकोडर्मा, वाबेरिया, बैसियाना, मेटाराइजियम एनीसोपली, आर्गेनोडीकम्पोजर के साथ-साथ ट्राइकोकार्ड, एजोटोबैक्टर एवं पी.एस.बी का उत्पादन किया जाय। भूसरेड्डी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित भुगतान करने के निर्देश दिये साथ ही निर्देशित किया कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के दिन उनके समस्त देयकों का भुगतान कर दिया जाय। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि मा. न्यायालय में दाखिल जिन वादों में कर्मचारियों का अनुतोष पूरा हो चुका है उन मामलों में लंबित वादों को समाप्त कराया जाय। किसानों को नवीन गन्ना किस्मों का बीज त्वरित गति से उपलब्ध कराने हेतु अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया कि बीज संवर्धन की नवीन तकनीकी यथा टिश्यू कल्चर आदि अपनाकर तीव्र गति से संवर्धन किया जाय, जिससे कि अधिक से अधिक किसानों को बीज उपलब्ध हो सके। उन्होंने शोध परिषद के वैज्ञानिकों से कहा कि सभी शोध कार्य किसान हितपरक होने चाहिए जिससे की प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीकी उपलब्ध हो सके और लागत कम करके उपज में वृद्वि की जा सके। बैठक में उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के निदेशक डा.जे.सिंह, अपर गन्ना आयुक्त वाई.एस.मलिक, वी.के.शुक्ला., आर.पी. यादव एवं उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के समस्त वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu के बाद अब Tanvi और Ashmita को तराश रहे Park Tae-sang, भारतीय कोच की ये बड़ी सफलता

Hair Fall और White Hair से छुटकारा दिलाएगा घर पर बना Amla-Methi Oil, जानें इसकी विधि और Health Benefits

Inflation hits Maharashtra: 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ेंगे

टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA