UP में LPG Cylinder की किल्लत? Yogi सरकार का बड़ा Action, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2026

 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं की रसोई गैस एजेंसियों के बाहर उमड़ती भीड़ के बीच राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी अफवाहों और संभावित कालाबाजारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरे राज्य में कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

कुछ लोगों ने कहा कि वे सिलेंडर पाने के लिए कई घंटों से इंतजार कर रहे थे। यहां कैसरबाग समेत शहर के कुछ स्थानों पर कुछ गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अगर कोई व्यक्ति तेल या गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन