UP के स्वास्थ्य मंत्री ने कराया कोरोना वायरस का परीक्षण, तीन विधायक खुद हुए आइसोलेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नोएडा।  कोविड -19 से ग्रस्त गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर अपना परीक्षण कराया जबकि बृहस्पतिवार को उनसे भेंट करने वाले भाजपा के तीन विधायकों ने खुद को पृथक कर लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नोएडा के विधायक और भाजपा के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी के विधायक तेज पाल ने ट्वीट कर बताया कि वे एहतियात के तौर पर खुद को सभी से पृथक कर लिया है क्योंकि वे बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य मंत्री से मिले थे।

आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर परीक्षण कराया है और उसके परिणाम का इंतजार है। उन्होंने फिलहाल अपने आप को पृथक कर लिया है।’’ मंत्री बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर में थे जहां उन्होंने पिछले तीन साल में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया था।

जिला मुख्यालय में एक कमरे में यह संवाददाता सम्मेलन में हुआ था जिसमें मीडियाकर्मियों समेत 50 से अधिक लोग पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद ऐसी बैठक के लिए यह उपयुक्त समय है।

प्रमुख खबरें

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व