UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 26, 2026

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लेसा समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और खराबी को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए।

बयान में बताया गया कि अप्रत्याशित भारी बारिश के कारण प्रदेश में ब्रेकडाउन की घटनाएं बढ़ी हैं। बयान के मुताबिक, ज्यादातर फॉल्ट पेड़ या उनकी टहनियां गिरने के कारण हुए हैं। लखनऊ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 11 किलोवॉट (केवी) के 716 फीडर और 33 केवी के 173 उपकेंद्रों के बंद होने की सूचना मिली है, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों को 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश