उप्र : गोंडा में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पति ने जमीन के विवाद को लेकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसी बात को लेकर खेत में दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर छोटेलाल ने पत्नी पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दोपहर बाद स्कूल से लौटकर महिला की बेटी करिश्मा खेत में पहुंची, तो मां की लाश देखकर चीख पड़ी। सू

चना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से खून से सना हंसिया बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प