उप्र : कानपुर में शराब के लिये पैसे नहीं देने पर व्यक्ति ने की बुजुर्ग मां की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में शराब खरीदने के लिये 40 रुपये देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बचने के लिये राजेश्वरी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया लेकिन राजाराम ने दरवाजा तोड़कर अपनी मां को कमरे से बाहर खींच लिया और सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने राजाराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश्वरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे