5 से 13 जनवरी के बीच हो जाएगा यूपी विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 से 8 चरणों में हो सकता है मतदान

By अजय कुमार | Dec 15, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है। चुनाव आयोग के सूत्रों सेमिली जानकारी के अनुसार 05 जनवरी के बाद हफ्ते भर के भीतर चुनाव की तारीखें तय हो जाएंगी। चुनाव प्रक्रिया हर हाल में 14 मार्च 2022 से पूर्व सम्पन्न हो जाएगीक्योंकि 14 मार्च को वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के चुनाव 7 से 8 चरणों में होंगे। 05 जनवरी वोटर लिस्ट की समीक्षा की आखिरी तारीख है। इसी लिए 05 जनवरी केबाद और 13 जनवरी से पूर्व कभी भी यूपी विधान सभा चुनाव की घोषणा हो जानी हैं। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

दिल से दिल मिलने का कोई तो कारण होगा, बिना कारण कोई बात नहीं होती...PM मोदी के स्वागत के लिए इतना बेचैन क्यों दिख रहा कनाडा?