उप्र: मुजफ्फरनगर से भागे प्रेमी जोड़े ने चंडीगढ़ में जहर खाकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक गांव से भागे अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखने वाले लड़के और लड़की ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के एक होटल में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और यह घटना लड़की के परिवार द्वारा लड़के के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अरशद (21) और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के रूप में हुई है, जो एक ही गांव के रहने वाले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि लड़की के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और अरशद पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया, “चंडीगढ़ के एक होटल में शवों के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि वे आत्महत्या कर रहे हैं।” इससे पहले, हिंदू कार्यकर्ताओं ने लड़की की बरामदगी की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी थी।

प्रदेश की पुलिस को चंडीगढ़ पुलिस से बृहस्पतिवार रात लड़की और लड़के के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, स्थानीय फैक्टरी में काम करने वाला अरशद और 11वीं कक्षा की छात्रा के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि लड़की 18 अगस्त को स्कूल के लिए निकली थी और घर वापस आने की बजाय अरशद के साथ भाग गई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Pollution पर बोला चीनी दूतावास, हमने समस्या की जड़ पर वार कर धुएं को उड़ा डाला

Karwar में नेवल बेस पर जासूसी! INS कदंबा के पास चाइनीज GPS ट्रैकर से लैस पक्षी मिला

हवन होने के बाद बची हुई राख का क्या करें? करें ये उपाय चमक उठेगी किस्मत

RSS chief Bhagwat ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की