शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए शख्स ने मंदिर में की नकली शादी, डेढ़ साल तक हुआ रेप; महिला ने दर्ज कराई शिकायत

By निधि अविनाश | Feb 12, 2022

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला ने एक शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि, शख्स ने पहले उस अपने प्यार के जाल में फंसाया और लगभग डेढ़ साल तक उसके साथ शारिरिक शोषण किया। शख्स ने पीड़िता को शादी का झांसा तक दिया था। यहां तक की, आरोपी ने पीड़िता को मंदिर ले जाकर झूठ में बिना किसी विधि विधान के मांग में सिंदूर भी डाला और शादी का नाटक तक रच दिया। यह मामला लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है। आरोप के मुताबिक, प्रेमी ने महिला के साथ कई बार शारिरिक संबंध भी बनाए और इसके बाद फरार हो गया। आरोपी का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है और महिला ने आरोप लगया है कि, शादी का झांसा देकर शख्स उसके साथ हमेशा शरिरिक संबंध बनाता था लेकिन जब शादी करने की बात आई तो आरोपी इस बात से मुकर गया। 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी ने पहले उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उससे प्यार का नाटक किया। जब महिला उसके प्यार में पड़ गई तो उसे फिर अपना हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, पिछले डेढ़ साल तक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा आरोपी ने पिड़ित महिला से 30 हजार रुपये तक ऐंठ लिए। महिला का आरोप है कि, पैसे लेने के बाद वह फरार हो गया और जब उसे अपने प्रेमी के बारे में पता चला और उससे शादी की बात की तो आरोपी इस बात से मुकर गया और कहा कि, वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जा सकता है, मेरा और तुम्हारा कोई लेवल नहीं है। 

महिला ने आरोपी को बताया दबंग

पीड़िता के पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस ने आपसी समझौते के लिए दूसरे पक्ष को थाने बुलाया लेकिन कोई नहीं आया और न ही कोई कारवाई की गई। जब उसे कहीं से भी मदद नहीं मिली तो महिला ने अपना वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाल दिया जिसके 15 दिनों बाद पुलिस को मुदमा दर्ज करना पड़ा। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि, उसे आरोपी की तरफ से कई बार धमकी मिल चुकी है और कहा है कि, उसके चाचा उसी थाने में सब इंस्पेक्टर हैं जिस थाने में वो शिकायत लेकर जा रही है और इसलिए उसके ऊपर कोई कारवाई नहीं होगी। बताया जा रहा है कि, पीड़िता के पति पर भी कई दबाव बनाए जा रहे है। परिवार को परेशान किया जा रहा है। साथ ही पीड़िता को अपनी जान का खतरा भी है। पीड़िता ने कहा है कि, आरोपी काफी दबंग लोगों में से है और हमें सुरक्षा प्रदान की जाए। बता दें कि, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 406 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग