मुजफ्फरनगर में किशोरी का रेप फिर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: देश में Covid 19 के 21257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत

किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दिया। लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सिंह ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इससे इनकार कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

प्रमुख खबरें

अभिव्यक्ति की आजादी, जनसुरक्षा के बीच संतुलन होना चाहिए: अमेरिकी विवि में प्रदर्शन पर भारत

Salman Khan के आवास के बाहर गोलीबारी के आरोपी की मौत, न्यायिक जांच शुरू

बसपा ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Election Commission ने ओडिशा की वरिष्ठ नौकरशाह कार्तिकेयन के स्थानांतरण का आदेश दिया