उप्र : मुजफ्फरनगर में रिश्ते की बहन से बलात्कार के दोषी को दस साल कैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2025

मुजफ्फरनगर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने, रिश्ते की 17 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10 हज़ार रुपये जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अरोड़ा ने पीटीआई-को बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर अक्टूबर 2016 में शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस ने 17 वर्षीय फुफेरी बहन के साथ बलात्कार करने के आरोप में दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि पीड़ित लड़की का दीपक ने अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और पाक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोपी दीपक कुमार को आईपीसी की धारा 366 (अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम