UP: निजी अस्पताल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर छोड़ा शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कथित तौर पर एक निजी अस्पताल के कर्मचारी एक व्यक्ति का शव रखकर चले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सरोजिनी नगर के कर्मवीर सिंह सोमवार को तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल पहुंचे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार को सूचना देने के बजाय वहां के कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को एम्बुलेंस में लोक बंधु राज नारायण अस्पताल ले जाकर एक स्ट्रेचर पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव कई घंटों तक वहां रखा रहा, बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

सीएमओ डॉ. एन बी सिंह ने बुधवार को बताया कि अगर निजी अस्पताल के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में निजी अस्पताल के दो कर्मचारी स्ट्रेचर लाते और उसे इमरजेंसी गेट के बाहर छोड़ते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने बाद में जेब से मिले कागजात से मृतक की पहचान की।निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है, मृतक के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Indian Sports का भविष्य कैसे सुधरेगा? PT Usha ने दिया Player First का नया मंत्र

West Asia संकट के बीच SECL का बड़ा बयान, Power Sector की हर जरूरत पूरी करेंगे

चुनाव तारीखों पर Priyanka Gandhi का Election Commission पर निशाना, BJP की सुविधा का रखा गया ध्यान

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: शाही शादी का सपना पड़ेगा जेब पर भारी, जानें पूरा Wedding Budget