उत्तर प्रदेश के मंत्री ने ओवैसी पर हमले के आरोपियों के समर्थन का आश्वासन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

नोएडा (उप्र)।उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के आरोप में राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो लोगों को समर्थन देने की घोषणा की। भराला ने मामले में आरोपी सचिन शर्मा और शुभम के परिवारों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी पर चार फरवरी को हुए हमले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसमें लोकसभा सांसद ओवैसी की कार पर गोलियां चलाई गई थीं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में आंगनवाड़ी वर्कर्स को सर्वाधिक वेतन और सुविधाएं दे रही है हरियाणा सरकार

मंत्री ने ट्वीट किया, हम सचिन और शुभम के परिवार को हर तरह से पूरा सहयोग देंगे। मामले में निष्पक्ष जांच होगी। भराला ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में शर्मा के परिवार से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

UN Peacekeepers पर हमले करने वालों की तय हो जवाबदेही, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार के डांवाडोल रुख से बढ़ सकती है सवर्णों की चिंता!

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?

Gaffar Market आग के बाद CTI ने की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग