UP के मंत्री संजय निषाद बोले- मस्जिदों को मंदिरों के बगल से हटा देना चाहिए

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मस्जिदों को स्वेच्छा से उन जगहों से स्थानांतरित किया जाना चाहिए जहां उनके आसपास के मंदिर मौजूद हैं। बागपत में मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि जहां भी मंदिर हैं और वहां मस्जिद बनी हुई है। सारे मस्जिदों को मैं तो चाहूंगा उन लोगों ने स्वत: जिस तरह से राम मंदिर से हट गया और राम मंदिर आराम से बन रहा है और मस्जिद अलग से बन रहा है। वैसे हर मंदिरों के बगल से मस्जिद हट जाना चाहिए। निषाद ने कहा कि में हटने की नहीं, बल्कि भारत की एक दूसरी संस्कृति होने के नाते उन्हें अपने धर्म के अनुसार पूजा का अधिकार है और वे उसको अन्य कहीं भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी मामले पर सख्त योगी सरकार, Dy CM बोले- अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी

निषाद ने कहा कि कई बार मदरसों से आतंकवादी भी पकड़े जा चुके हैं. इसलिए मुस्लिम धर्मगुरु मदरसों पर लगे दाग को धोने के लिए मदरसों के सर्वे का समर्थन करें। बता दे कि इस महीने की शुरुआत में यूपी सरकार ने घोषणा की कि वह राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करेगी ताकि शिक्षकों की संख्या, पाठ्यक्रम और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले माफिया की समानांतर सरकार थी, CM Yogi Adityanath ने गिनाए पुलिस सुधार

Rohit Sharma ने की Captain Shubman Gill की तारीफ, 223 रन की पारी को बताया यादगार

कर्नाटक में Voter List से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 का दुरुपयोग, DK Shivakumar का गंभीर आरोप

LPU में अशांति सोची-समझी साजिश, BJP सांसद Ashok Kumar Mittal ने खारिज किए ऑनलाइन दावे