By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2025
गोरखपुर हवाई अड्डे पर एक नये टर्मिनल भवन के लिए भारतीय वायु सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और गोरखपुर जिला प्रशासन के बीच मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये।
पाराशर ने बताया कि इस टर्मिनल का काम पूरा हो जाने पर हवाई अड्डे से प्रतिदिन लगभग 200 उड़ानें रवाना हो सकेंगी, जो वर्तमान में सिर्फ 26 हैं। इसके अलावा यात्री प्रबंधन क्षमता 270 से बढ़कर 2500 प्रति घंटा हो जाएगी।
पाराशर ने कहा, हवाई अड्डे से सटी यह भूमि इस वक्त सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं के अधीन है। नए निर्माण के लिए भूमि पर मौजूद बुनियादी ढांचे को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा, नया टर्मिनल बनने से 10 विमानों के लिए जगह बनेगी। साथ ही हवाई अड्डे पर परिचालन आसान हो जाएगा।