UP NEET PG 2026: 26 नवंबर को आएगा Round 2 सीट आवंटन, 27 नवंबर से शुरू होंगे दाखिले

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम 26 नवंबर को जारी करेगा। जो लोग दूसरे दौर की काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर अपना आवंटन को चेक कर सकते हैं।

वहीं, महानिदेशालय की आधिकारिक काउंसलिंग समय-सारिणी के मुताबिक, उम्मीदवार 26 नवंबर से आवंटन पत्र डाउनलोड करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2026 तक पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को आवंटन परिणाम में अपने नाम के समाने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी ध्यान से देखना पड़ेगा।

इसके अलावा, सीट मिलने पर आवंटन पत्र दिए जाएंगे और प्रवेश की औपचारिकताएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

जानिए महत्वपूर्ण तारीखें

काउंसलिंग प्रक्रिया    तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण    16-19 नवंबर, 2026
पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा    16-19 नवंबर, 2026
मेरिट सूची जारी    19 नवंबर, 2026
ऑनलाइन विकल्प भरना    20-25 नवंबर, 2026
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम    26 नवंबर, 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड और प्रवेश    27 नवंबर-2 दिसंबर, 2026

यूपी नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम कैसे देखें?

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें।

- इसके बाद यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 का अनुभाग ओपन करें।

- फिर राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

- अब आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम समेत आवंटन का विवरण जरुर चेक करें।

- इसके बाद परिणाम या आवंटन पत्र डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेफ रखें।

वहीं, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण और प्रवेश के लिए जरुरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। रिपोर्टिंग और प्रवेश से संबंधित आगे के निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बता दें कि, यूपी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का दूसरा दौर उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडकिल कॉलेजों, संस्थानों तथा और विश्वविद्यालय में एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, इस दौर में राज्य कोटे की सीटों का आवंटन भी होगा।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने CIE निर्माण को गति देने के लिए मंजूर की 11000 करोड़ रुपये की योजना

Manipur में शांति के लिए Kuki-Naga समुदायों से Christmas Ceasefire की अपील

Tamil Nadu में 58,214 करोड़ रुपये का Investment, 78 MoU पर हुए हस्ताक्षर

Supreme Court में दीपम न जलने पर तमिलनाडु सरकार ने मांगी माफी, मंदिर प्रशासन पर मढ़ा दोष