UP: मंत्री पद के लिए ओपी राजभर का दिल्ली में डेरा! JP Nadda के बाद Amit Shah से की मुलाकात

By अंकित सिंह | Jan 04, 2024

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओपी राजभर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राजभर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। एसबीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "हमने उत्तर प्रदेश और बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों और भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रस्ताव पर चर्चा की।"

हालांकि राजभर के दिल्ली दौरे के अलग-अलग मायने भी निकल जा रहे हैं। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर ने 2022 में विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद दोनों के रिश्तों में तकरार हो गई और ओमप्रकाश राजभर अपने पुराने गठबंधन भाजपा में लौट आए। हालांकि, अब तक उन्हें योगी सरकार में किसी भी तरह का मंत्री पद नहीं दिया गया है और ना ही इसको लेकर राज्य में कोई चर्चा है। यही कारण है कि कहीं ना कहीं ओमप्रकाश राजभर बीजेपी के शीर्ष नेताओं के पास पहुंच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को कितना जानते हैं आप? Lord Rama के बारे में ज्यादा जानने को क्यों Search Engines खंगाल रहे लोग?

राजभर की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले हुई है क्योंकि 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई के बीच आम चुनाव होने की उम्मीद है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून महीने में खत्म होने वाला है। पिछला आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था। चुनावों के बाद, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने केंद्र में सरकार बनाई, और नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री बने रहे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार