UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बनारस में 7 दिनों में 10 अपराधियों पर लगाया गया गैंगस्टर एक्ट

By आरती पांडेय | Sep 06, 2021

बनारस में केवल 7 दिनों के अंदर अंदर 100 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, इसे वाराणसी रिकॉर्ड की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का तो कहना है कि आने वाले दिसंबर माह तक 500 से अधिक अपराधियों पर यह गैंगस्टर एक्ट लग चुका होगा। इस एक्ट में उन अपराधियों को रखा गया है जो हत्या, लूट, डकैती, चोरी, रंगदारी, रेप बड़ी जालसाजी से बहुत सारे अपराध करके बाहर की हवा खा रहे हैं। अब उन पर एक बार फिर से जेल का सिकंजा जड़ा जाएगा और ऐसे अपराधियों का गैंगस्टर एक्ट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। बनारस में अब तक 100 अपराधियों पर इस एक्ट को लागू किया गया है, जिसमें से लंका थाना इलाके से सबसे ज्यादा 31 अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी साल में प्राइवेट शिक्षकों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी शिक्षकों की तरह मिलेगी यह सुविधा

चलिए आपको बताते हैं कि क्या है गैंगस्टर एक्ट? यह एक्ट उन अपराधियों के लिए  बनाया गया है जो गैंग बनाकर अपराध करते हैं और उन सब का उद्देश्य एक ही होता है। तो ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी इसमें अपराधी अधिक होते हैं और वह बड़ी-बड़ी कारनामे और बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। अपराधियों में इस एक्ट का लेकर सबसे ज्यादा डर होता है और इस एक्ट को लगाने के बाद से ही अपराधी पर तुरंत मुकदमा शुरू हो जाता है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही इसके बाद अपराधी को जमानत भी जल्द ही नहीं मिल पाता है और उनकी डकैती की हुई संपत्ति को ज़ब्त कर दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance