बकरीद को लेकर अलर्ट पर UP Police, CM Yogi बोले- विवादित जगहों पर नहीं होनी चाहिए कुर्बानी

By अंकित सिंह | Jun 28, 2023

आगामी त्योहारों श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी, रक्षाबंधन, बकरीद और मुहर्रम के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की और कई बड़े दिशा-निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अर्लट मोड पर है। SDG, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया है। असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए PAC की 238 कंपनियां, SDRF, CAPF की कंपनियां और अंडर ट्रेनिंग उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है। 

योगी ने कहा कहा

योगी आदित्यानाथ ने कहा कि सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व है। इससे पूर्व 29 जून को बकरीद मनायी जाएगी। स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। अतः हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा।’ मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की खरीद-बिक्री न हो। उन्होंने कहा कि विगत दिनों रमजान माह और ईद के अवसर पर धार्मिक कार्यों से यातायात प्रभावित नहीं हुआ, इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हुई है। 

इसे भी पढ़ें: बकरीद से पहले घर में बकरियां लेकर आया शख्स, निवासियों ने किया विरोध, जोर- जोर से किया हनुमान चालीसा का जाप

विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए

योगी ने कहा कि इस बार बकरीद और मुहर्रम के मौके पर भी हमें यही व्यवस्था लागू रखनी होगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित धर्मगुरुओं/बुद्धिजीवियों से संवाद बना लिया जाए।’’ मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही होना चाहिए तथा विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग