Umesh Pal Murder Case में यूपी पुलिस की टीम पहुंची साबरमती जेल, अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने की तैयारी

By रितिका कमठान | Mar 26, 2023

बीजेपी नेता उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से वापस यूपी लाने की तैयारी तेज हो गई है। यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को लेने गुजरात पहुंच गई है। अतीक अहमद को सड़क के रास्ते गुजरात से यूपी लाया जाएगा।

 28 मार्च को होनी है सुनवाई
उमेश पाल किडनैपिंग और हत्याकांड के मामले में कोर्ट को 28 मार्च को फैसला सुनाना है। इस मामले में अतीक अहमद का नाम भी शामिल है। कोर्ट ने इस मामले में फैसला पिछली सुनवाई के दौरान ही सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद अब फैसला सुनाने के दौरान अतीक अहमद का कोर्ट में रहना जरुरी है, जिसके लिए उसे साबरमती जेल से यूपी लाया जाएगा। इसके लिए यूपी पुलिस ने कोर्ट से अतीक अहमद को वापस राज्य में लाने की इजाजत भी मांगी थी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई