राज ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले गर्म हुई यूपी की राजनीति, भाजपा सांसद बोले- माफी मांगो वरना घुसने नहीं दूंगा

By अंकित सिंह | May 05, 2022

महाराष्ट्र में इस वक्त लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खूब हो रहा है। लाउडस्पीकर की विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने की थी। इसके बाद से उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ वह लगातार हमलावर हैं इन सब इन सबके बीच राज ठाकरे 5 जून को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि राज ठाकरे अपने हिंदुत्व की राजनीति को और धार देने की कोशिश करेंगे। हालांकि. राज ठाकरे के दौरे को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध भाजपा के एक सांसद ने किया है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान कर दिया है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक अयोध्या में उन्हें नहीं घुसने देंगे। कैसरगंज के भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगे। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध किया है कि जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक उनसे न मिलें। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम 2008 से देख रहे हैं, उन्होंने 'मराठी मानुष' के मुद्दे को सामने रखा, मुंबई के विकास में 80% योगदान उन लोगों का है जो शहर से नहीं हैं। उन्हें अपनी गलती सुधारनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?