अनुराग ठाकुर पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी होंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है ? 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कानून से चलेगा। सपा संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।

इसी बीच अखिलेश यादव ने कहा कि क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के पास बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था ? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा ? 25,000 रुपए (धनंजय सिंह) का इनामी माफिया क्रिकेट खेल रहा था। क्या उनकी तरफ जाएगा बुलडोजर ?

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण, प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

क्या बोले अनुराग ठाकुर ?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है ज़ुबान अखिलेश की जुबान बंद है। दरअसल, अहमदाबाद ब्लास्ट केस का फैसला सामने आने के बाद भाजपा ने सपा पर जमकर निशाना है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात