UP: मुजफ्फरनगर में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

मुजफ्फरनगर जिले में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वारदात शुक्रवार रात तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल के अनुसार पीड़ित परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन नाम का युवक किशोरी को पास के खेतों में ले गया जहां उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बंसल ने बताया कि सचिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत विभिन्न प्रावधानों में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray