उप्र : रजिस्ट्री कार्यालय में गोलीबारी की घटना में नामजद छह लोगों पर इनाम घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने थाना कोतवाली पट्टी के रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में नामजद ब्लॉक प्रमुख सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

पट्टी कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक बैकुंठनाथ पाण्डेय की तहरीर पर घटना में कथित तौर पर शामिल विकास खण्ड बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, संतोष सिंह, ओम सिंह, अजय सिंह उर्फ़ टिक्कू सिंह, शिवम पाण्डेय और विपिन पाण्डेय के खिलाफ नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि नामजद सभी आरोपी फरार हैं और इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपयेका इनाम घोषित किया है।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश