यूपी: बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, छात्राएं हुई जख्मी

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 04, 2022

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को यानी आज कांग्रेस की ओर से महिला मैराथन आयोजित किया गया था। लेकिन अब इस महिला मैराथन में भगदड़ मचने की खबर आई है। इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि काफी संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं। तभी कुछ छात्राएं दौड़ते वक्त गिर जाती हैं। इसके बाद कई दूसरी छात्राएं भी उनसे टकरा के उनके ऊपर गिर जाती हैं। इसके बाद आयोजनकर्ता छात्राओं की मदद से बच्चियों को उठाते हैं। कहा जा रहा है कि छात्राओं को हल्की चोटे भी आई हैं। आपको बता दें कि,इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी ने यूपी में अपने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं चुनाव अभियान के तहत किया था।


  हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने एक बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं मच सकती। यह तो बच्चियां हैं, यह इंसान की फितरत होती है। लेकिन मैं इसके लिए माफी मांगना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है। भगदड़ में घायल होने के बाद कम से कम तीन प्रतिभागियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।


इसी तरह की एक मैराथन 28 दिसंबर को राज्य की राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई थी। यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महिलाओं ने पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में भाग लिया। दरअसल प्रियंका गांधी अपनी इन सारी कवायदों से उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का वादा भी किया है। इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल फोन समेत कई वादे किए हैं। प्रियंका गांधी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं तक पहुंचने के लिए हर कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं।

प्रमुख खबरें

Astrology Upay: महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती हैं चूड़ियां, खरीदने व पहनने से पहलें जरूर जान लें ये नियम

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत

आप को यकीन है कि शीर्ष अदालत केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की अनुमति देगी:भारद्वाज