उप्र: मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नकुड़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक सिसोदिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नसरूल्लागढ़ निवासी अंकित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश, गयूर अख्तर और हाशिम के रूप में हुई है। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार