उप्र: हमीरपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो किसानों की मौत, सात लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार शाम मंडी से लौट रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो किसानों की मौत हो गयी और सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वाहन के पलटने से भैया लाल (62) और सुरेश (40) की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक शंकर समेत सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, घायलों को पुलिस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया है। चिकासी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील