UP: पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र में कासगंज-बदायूं सीमा पर बने पुल पर बुधवार शाम एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दोपहिया वाहन पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कादर चौक थाना क्षेत्र के लभारी गांव में रहने वाले उमेती सिंह (55) किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भतीजे अर्जुन (22) के साथ मोटरसाइकिल से कासगंज के दियोकली गांव गए थे लेकिन वहां से लौटते समय शाम लगभग साढ़े छह बजे कादरगंज पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह कासगंज जिले की सीमा में आता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और उनके निर्देश पर आगे की जांच की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah

दिल्ली-NCR में GRAP III की पाबंदियां लागू, वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा