उप्र: सुलतानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। उसने बताया कि मृतक की पहचान अयोध्या निवासी अभय यादव (20) के रूप में हुई है।

कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शारदेन्दु दुबे ने बताया कि घायल युवकों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले रवींद्र यादव (22), विनोद (21) और कौशल (21) के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार