उप्र : बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक युवक की कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के सिलसिले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार को नईफ अंसारी (24) एक युवती के साथ एक दुकान पर फोटो खिंचवाने गया था। वहां युवती के भाइयों ने नईफ की चाकू मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस बीच, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल ने बताया कि नईफ कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार