उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल, कांग्रेस बोली- देशहित में लिया गया निर्णय

By अंकित सिंह | Dec 20, 2018

 नयी दिल्ली। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा बन गई है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने इस बात का ऐलान किया। गोहिल ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से महागठबंधन और मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देशहित और बिहारहित में है। RLSP के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रिय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज से हमारी पार्टी UPA गठबंधन का हिस्सा हैं। कुशवाहा ने लालू, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन लोगों के उदारता के कारण ही हमारी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा बन पाई है। 

कुशवाहा ने कहा कि NDA में मेरा अपमान हुआ है। मोदी और भाजपा पर हमला करते हुए कुशवाहा ने कहा कि इनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने जो कहा वो कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मुझे नीच कहकर मेरा अपमान किया है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश की जनविरोधी नीतियों के कारण ही दूसरे राज्यों में बिहार के लोगों को अपमानित होना पड़ता है।

इस मौके पर RJD के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब संविधान बचाने के लिए साथ हो रहे है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी कहा इस वक्त देश में अघोषित आपातकाल है और मोदी सभी को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश में तानाशही कर रहे हैं। नीतीश पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारे चाचा जी ने जनादेश का अपमान किया है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी ने देश की जनता को ठगने का काम किया है और इसलिए 2019 में उनकी विदाई तय है। तेजस्वी ने देश स्तर पर महागठबंधन बनाने की भी वकालत की। 


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी महागठबंधन तैयार, बिहार की सीटों का फॉर्मूला तय

इस मौके पर हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव, अहमद पटेल आदि लोग मौजूद थे। बता दें कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा दिया था और राजग से अलग होने की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता