उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी को असफल करार दिया, कहा- केवल सरकार के कहने से नहीं होगा

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों वैसे तो जनता दल के पुराने कुनबे को जोड़ने की कवायद में लगे हैं। जिसके लिए वो लगातार पटना से दिल्ली के चक्कर भी लगाते दिख रहे हैं। शराबबंदी नीतीश कुमार का एक ऐसा निर्णय जिसका जिक्र वो अक्सर कर इसे पूरे देश में लागू किए जाने की मांग भी अक्सर करते दिख जाते हैं। लेकिन उनकी ही पार्टी के सीनियर नेता के बयान ने अब नीतीश कुमार की फजीहत करा दी है। जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं रही है।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने बिहार उपचुनाव में गोपालगंज के 'प्रयोग' को बताया सफल

कुशवाहा के बिहार में शराबबंदी को विफल मानने पर भाजपा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा नेता निखिल ने कहा, "जनता दल यूनाइटेड के नेता उपेंद्र कुशवाहा निस्संदेह नीतीश कुमार से अधिक ईमानदार समाजवादी हैं। शराबबंदी एक विफलता है और अपराध बढ़ रहा है। आनंद ने कहा कि समानांतर अर्थव्यवस्था और अपराध के कारण लोग पीड़ित हैं, जो शराबबंदी के कारण बढ़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार