उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को बताया 'PM मटेरियल', CM बोले- मेरी कोई इच्छा नहीं, हम तो सेवक हैं

By अंकित सिंह | Aug 03, 2021

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नीतीश कुमार को लेकर अलग-अलग कयासों के दौर शुरू हो गए हैं। हाल में ही जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का मटेरियल बताया था। इसी को लेकर पटना में कुछ पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल कर दिया। इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने बिना किसी लागलपेट के कहा कि पार्टी के साथी कुछ भी बोल देते हैं। हमारे बारे में ऐसा कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम तो यहां की सेवा करते करते आगे बढ़ रहे हैं। हमारे मन में अब कोई आकांक्षा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ भी जोड़ लिया। अपने बयान में नीतीश ने कहा कि हम सेवक है सेवा कर रहे हैं। फिलहाल मेरे मन में कोई आकांक्षा, कोई इच्छा नहीं है। हालांकि जब नीतीश ने साफ तौर पर पूछा गया कि आप पीएम पद के लायक नहीं है तो इस पर उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार ने इस सब बात को भी खारिज कर दिया कि उपेंद्र कुशवाहा ललन सिंह को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं। आपको बता दें कि हाल में ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई जहां आरसीपी सिंह की जगह ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता