Upendra Kushwaha छोड़ेंगे JDU! कहा- मुझे कमजोर करने की हो रही साजिश, CM नीतीश ने दिया ये जवाब

By अंकित सिंह | Jan 24, 2023

बिहार की राजनीति एक बार फिर से करवट लेती हुई दिखाई दे रही है। बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव के बाद उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार एक साथ हुए थे। इसको लेकर जातीय समीकरण को साधने की कोशिश हुई थी। लेकिन अब एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच दूरी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने आज साफ तौर पर स्वीकार किया कि मुझे कमजोर करने की साजिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं। जदयू भी कमजोर हुई है। राजद के लोग आजकल डील की बात कर रहे हैं। मैं राजद के डील को समझना चाहता हूं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जदयू के कार्यक्रम से मुझे अलग करने की भी कोशिश हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, दोहों पर आपत्ति जताते हुए की बैन लगाने की मांग


उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार से में मुलाकात करूंगा और उसको सब कुछ बताऊंगा मेरा और नीतीश कुमार का दर्द एक ही है। दूसरी ओर इसको लेकर नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। कुशवाहा पर हमारी पार्टी से कोई भी कुछ नहीं बोलेगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरी काफी गहरी हो गई है। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। हालांकि, नीतीश कुमार ने इसे पूरी तरीके से खारिज कर दिया था। अब खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा अगले महीने तक जदयू का दामन छोड़ सकते हैं और अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पुनर्जीवित करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: न्यायालय ने बिहार में जाति आधारित गणना की याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार


2021 में जदयू और आरएलएसपी का विलय हुआ था। माना जा रहा है कि रालोसपा को पुनर्जीवित करने के बाद कुशवाहा भाजपा के साथ गठबंधन कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हाल में ही उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली आए हुए थे। दिल्ली एम्स में वह भर्ती भी रहे थे। हालांकि, इसी दौरान बिहार भाजपा के कई नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई है। इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा नहीं बोला। लेकिन कुशवाहा ने यह जरूर कहा कि मैं अकेले ही अपना फैसला ले सकता हूं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के लेख पर Tariq Anwar का समर्थन, बोले- West Asia पर सच बोलने से भाग रहे लोग

Middle East Conflict MEA Helpline | संकट में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले 92.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, युद्ध की आहट से बाजार में हाहाकार

फ्रेंडली फायर का शिकार हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स! कुवैती पायलट की गलती से गिरे 3 US F-15 विमान, जांच में बड़ा खुलासा | Iran-Kuwait Conflict