By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2018
नयी दिल्ली। आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह वही दिन है जो 21 बरस पहले दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म देखने पहुंचे बहुत से लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था।
1420: जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया।
1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
2002: अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।