UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, जानें Eligibility और आवेदन प्रक्रिया

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 04, 2026

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी दिन-रात करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस बीच, यूपीपीएससी ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी की है। जो लोग इस भर्ती के लिए इच्छुक है, वे लोग जल्द ही आवेदन करें। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। 

जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है-

- जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: 225 रुपये

- एससी एवं एसटी: 105 रुपये

- दिव्यांग: 25 रुपये

जाने आवेदन करने की योग्यता

-किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री, डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं अनिवार्य है। 

- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण कैटगरी वालों को उम्र में छूट मिलेगी। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें 

कैसे करें कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन

दरअसल, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन शुरु हो चुके हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

- अब आप वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।

- अब रजिस्ट्रेशन फीस के साथ जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भी अपलोड़ करें।

- आखिर में इसका प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

प्रमुख खबरें

Sansad Diary: राम मंदिर से लेकर छात्रों के मुद्दे तक, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी

CM Bhupendra Patel का बड़ा फैसला: Gujarat में आदिवासियों के Organ Transplant के लिए 2 करोड़ का फंड जारी

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग