Ayodhya Ram Mandir में दान राशि प्रबंधन हेतु SBI ने संभाली कमान, पूर्व सैनिकों की निगरानी में नई Team गठित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2026

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों में जमा नकद चढ़ावे की गिनती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई टीम तैनात करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की निगरानी में दो पालियों वाली व्यवस्था शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह के परीक्षण के बाद रविवार से यह प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद ट्रस्ट ने औपचारिक रूप से दानराशि की गिनती की जिम्मेदारी एसबीआई को सौंप दी।

ट्रस्ट के सुरक्षा प्रभारी और सेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन के.के. तिवारी को गिनती प्रक्रिया की दैनिक जानकारी देने के लिए वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, पूर्व रक्षाकर्मी एस.पी. दुबे और शेषमणि तिवारी को भी नकदी गिनती प्रक्रिया की निगरानी के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल